Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

शराब पीकर वाहन चलाना दो चालकों को पड़ा भारी, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। शराब के नशे में सड़कों पर वाहन दौड़ाकर सवारियों की जान जोखिम में डालना दो चालकों को भारी पड़ा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर रोडवेज एवं बोलेरो को सीज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल पीएन मीणा के दिशा-निर्देशों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे में वाहन चलाने वाले ड्राइवरों पर कड़ी कार्यवाही और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

पहले मामले में चौकी प्रभारी मंडी प्रेम विश्वकर्मा ने कल तीन पानी बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान यूके 07 पीए 5111 (उत्तराखंड परिवहन निगम) रोडवेज के चालक चंदन पुत्र राम सिंह को शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर एवं सवारियों की जान जोखिम में डालने पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। यह कार्यवाही नशे में वाहन चलाने के खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरा मामला भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान यूके 02टीए 2313 बोलेरो टैक्सी के चालक कैलाश राम को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया है। वह हल्द्वानी से बागेश्वर सवारियों को लेकर जा रहा था। चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी

नैनीताल पुलिस का यह अभियान नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ जारी रहेगा। आम जनता से अपील है कि वे कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉