Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हॉकी का पुराना गौरव लौटाने का संकल्प लें खिलाड़ी: रेखाआर्या: भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी स्थित मानसखंड खेल परिसर में हॉकी खिलाड़ियों के साथ खेल में हाथ आजमाएं। इस मौके पर यहां एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन भी किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

खेल मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार को बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के गोलापार स्टेडियम पहुंची और वहां हॉकी खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को बताया कि आज ही के दिन 1925 में भारतीय हॉकी महासंघ की स्थापना की गई थी। इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार 1928 के ओलंपिक में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया में भारतीय हॉकी का परचम फहराया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से कहा कि एक जमाने में दुनिया की कोई भी टीम भारतीय हॉकी टीम के साथ खेलने में डरती थी। उन्होंने कहा कि युवा हॉकी खिलाड़ी भारतीय हॉकी का यह पुराना गौरव वापस लाने का संकल्प लेकर तैयारी करें तो फिर से ऐसी सफलता पाई जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हॉकी का कल्चर तेजी से विकसित हो रहा है और आधुनिक दौर में भी प्रदेश ने वंदना कटारिया जैसे खिलाड़ी दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अगले ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम में प्रदेश का भी अच्छा प्रतिनिधित्व को लेकर लक्ष्य बनाएं और खिलाड़ी तैयार करें।

इस अवसर पर सहायक निदेशक रसिका सिद्दकी, जिला उप खेल अधिकारी वरुण बेलवाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉