Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

राजेंद्र नगर राजपुरा में नाला चौड़ा करने के नाम पर लाल निशान लगाए जाने का भारी विरोध, लोगों ने किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Ad

हल्द्वानी:-  राजेन्द्र नगर राजपुरा में नाला चौड़ा करने के नाम पर लाल निशान लगाए जाने का भारी विरोध हो रहा है। प्रशासन के फैसले का विरोध करने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने आज प्रदर्शन किया। राजपुरा से रैली निकालते हुए युवा नेता हेमन्त साहू ,पार्षद प्रीति आर्या के अगवाई में एसडीएम कोर्ट पहुंचे जहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। युवा नेता हेमन्त साहू ने कहा कि राजेन्द्र नगर राजपुरा मलिन बस्ती है, इलाके में भारी संख्या गरीब, मजदूर, अनुसूचित समाज निवास करता है। नाले को चौड़ा करने के नाम पर लाल निशान लगाकर लोगों के मकान गिराने की बात कही गई है जो बेहद दुखद है। स्थानीय लोग भय के साए में जी रहे हैं। साहू ने चेतावनी दी किसी के मकान की एक ईट तोड़ने की कोशिश की गई उसके लिये जान ही देनी पड़ेगी तो भी पीछे नही हटेंगे।

पार्षद प्रीति आर्या ने कहा 1930 के पुराने नक्शा के आधार पर आज के समय के घरों पर कार्यवाही सरासर गलत है। ऐसी कार्यवाही को किसी भी कीमत में सहन नही करेंगे। शासन प्रशासन को मानवता को ध्यान मे रखते हुए तोड़फोड़ की कार्यवाही में तत्काल रोक लगानी चाहिए।

प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। प्रदर्शन में रेखा देवी, सरोज गोपाल गुप्ता, पंकज बाल्मिकी, सोमा कश्यप, चंद्रा देवी, अनमोल गुप्ता, मोनी शर्मा, भावना आर्या, कुसुम लता, बीना कश्यप, बबिता देवी, उर्मिला देवी, गंगा राम, कान्ति सरुप, भगवती देवी, हरिप्रसाद मुन्ना लाल जशोदा देवी मीना देवी, किरन आर्या, पनीराम पुष्पा देवी, ममता आर्या, नन्दन सिंह, भीम सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉