Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तैयारियां शुरू: चुनाव के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण, मतगणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु तैयारियां चल रही हैं। जिसके लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज सभागार, हल्द्वानी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अनामिका के नेतृत्व में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रथम पाली में 1047 पीठासीन अधिकारी प्रथम एवं पीठासीन अधिकारी द्वितीय तथा द्वितीय पाली में 27 जोनल मजिस्ट्रेट, 77 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 36 रिज़र्व मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी, अनामिका, ने प्रशिक्षणार्थियों को मतगणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे कार्य में तटस्थता, पारदर्शिता और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है और सभी कार्मिकों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का पूर्ण पालन करें एवं निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान दें। कहा कि निर्वाचन कार्य में कोई  कोताही नहीं बरतनी है, इसलिए निर्वाचन में लगे सभी अधिकारी/कार्मिक अपने योगदान को सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अंजाम दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर, एच.बी. चंद, ने सभी प्रशिक्षुओं को अवगत कराया गया कि मतदाताओं को अलग-अलग मतपत्रों की पहचान कराने तथा मतपत्रों की गणना की सुविधा के लिए मतपत्र अलग-अलग रंगों में रहेंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद मतपत्र, प्रधान के लिए हरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्रों के रंगों का आवंटन आयोग द्वारा किया गया है, जिससे मतदाताओं को सुविधा होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे आदर्श आचार संहिता, मतदान दिवस की कार्यवाही, बैलेट बॉक्स का संचालन, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं, आपातकालीन स्थितियों में कार्रवाई तथा मतगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी सहित जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहे।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी सम्पन्न कराए जाने हेतु गुरुवार 10 जुलाई को प्रातः 9 बजे से सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के बहुउद्देशीय सभागार में निर्वाचन हेतु रिजर्व सहित तैनात सभी 1047 मतदान अधिकारी प्रथम को निर्वाचन

सम्बंधित प्रथम प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी निर्वाचन से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नैनीताल अनामिका ने सभी कार्मिकों को समय से प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉