Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बेलबाबा मंदिर के पास गाय से टकराई स्कूटी, 24 वर्षीय युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवती की जान चली गई। बेलबाबा मंदिर के समीप सड़क पर अचानक सामने आई गाय से स्कूटी टकराने के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक कमलुवागांजा हिम्मतपुर तल्ला निवासी श्रेया जोशी रुद्रपुर सिडकुल से ड्यूटी कर देर रात अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के पास पहुंची, सड़क पर मौजूद एक गाय से उसकी स्कूटी टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

घटना के बाद मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल युवती को तुरंत अपनी गाड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाया। उसने डायल 112 पर भी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम भी सक्रिय हो गई। युवती को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

राहगीर ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से हल्द्वानी की ओर आ रहा था। रास्ते में सड़क पर एक गाय पड़ी दिखाई दी, जिसे हटाने के लिए जैसे ही वह रुका, उसने सड़क किनारे एक युवती को घायल अवस्था में पड़ा देखा। उसने बिना समय गंवाए युवती को उठाया और अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी

मामले में टीपी नगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया
कि प्रथम दृष्टया हादसा गाय से टकराने के कारण हुआ है। घटनास्थल से बरामद स्कूटी के अगले हिस्से में गाय के बाल फंसे मिले हैं, जो टक्कर की पुष्टि करते है।

इस घटना ने एक बार फिर शहर में आवारा पशुओं की समस्या को उजागर कर दिया है। मुख्य सड़कों पर घूम रहे पशु न सिर्फ यातायात में बाधा बन रहे हैं, बल्कि लोगों की जान के लिए भी खतरा साबित हो रहे हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं, युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉