Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मीडिया कर्मियों की हर समस्या के समाधान के लिए सरकार और विभाग प्रतिबद्ध: केएस चौहान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने स्पष्ट किया है कि मीडिया कर्मियों की हर समस्या के समाधान के लिए सरकार और विभाग प्रतिबद्ध है। मान्यता नवीनीकरण मामले में आ रही दिक्कतों को विभाग ने गंभीरता से लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक आश्रित परिवारों के आर्थिक सहायता देने के मामले में विभाग के सामने आए सभी प्रकरणों का समाधान किया गया है। कहा कि पत्रकार कल्याण कोष में यदि किसी पत्रकार को सहायता नहीं मिल पा रही है तो उसे मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता का प्रयास होगा। इसके लिए जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से नियमानुसार प्रस्ताव भेजना होगा। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने गुरुवार को हल्द्वानी मीडिया सेन्टर में मीडिया कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश के पत्रकारों के हितों को शीर्ष प्राथमिकता देते है और उनके हितों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं इसी क्रम में आज मीडिया सेंटर हल्द्वानी में मीडिया कर्मियों के साथ- सूचना विभाग के सीनियर अधिकारियों को पत्रकारों के साथ बैठक करके पत्रकारों की समस्याओं को जाना  और उनकी समस्याओं को शीघ्र ही विभाग व शासन स्तर पर निराकरण करने के लिए आश्वासन दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मौके पर मीडियाकर्मियों ने श्री चौहान के समक्ष पत्रकारों की चिकित्सा सुविधा, पत्रकार मान्यता दिये जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारो को ऋण योजना दिए जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राज्य अथिति गृहों में तत्काल आरक्षण की व्यवस्था लागू, उच्च शिक्षा में पत्रकारों के बच्चों को आरक्षण दिये जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिये पूर्व के लागू रेलवे आरक्षण पुनः शुरू किये जाने, टोल प्लाज़ाओअं में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को छूट दिये जाने, जिला पत्रकार स्थाई समिति में जिले के प्रत्येक क्षेत्र से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सदस्य के रूप में शामिल करने सहित कई मुद्दों को रखा गया। श्री चौहान ने सूचना विभाग के स्तर पर निस्तारित होने वाली समस्याओं का जल्द ही समाधान किये जाने व अन्य विभागों के स्तर की समस्याओं के निस्तारण के लिए पत्राचार किये जाने का आश्वासन दिया।
बैठक का संचालन जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी ने किया। बैठक में सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं के पत्रकार सूचना विभाग के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉