Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिनैनीताल

हल्द्वानी में तीन दिवसीय जोहार महोत्सव की शुरुआत कल से

ADVERTISEMENTS Ad

तीन देसी जोहर महोत्सव की शुरुआत कल से

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी मे जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जोहार महोत्सव की शुरुआत कल से एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगी। यह महोत्सव 8, 9 और 10 नवंबर तक चलेगा, जिसमें शौका संस्कृति, परंपराएं, और लोक कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। पहले दिन शाम 4 बजे पारंपरिक झांकी निकाली जाएगी, जो कि जोहार मिलन केंद्र से महोत्सव स्थल तक जाएगी। इसके बाद मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे, जिसमें सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला रहेगी। कार्यक्रम में शौका संस्कृति और बोली पर आधारित क्विज, कविता लेखन, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। दूसरे दिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक जोहारी शौका व्यंजन प्रतियोगिता, ढुस्का-चांचरी नृत्य, और पहनावा व संस्कृति पर आधारित मंच प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इसमें सभी उम्र के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, वहीं प्रसिद्ध गायक व गायिकाओं की प्रस्तुतियां भी शामिल रहेंगी। तीसरे दिन बच्चों के लिए कक्षावार चित्रकला प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दिनभर चलने वाले इस सांस्कृतिक आयोजन में बच्चों की फैन्सी ड्रेस शो, मेहंदी प्रतियोगिता और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। इस महोत्सव का समापन जोहारी शौका सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कृत प्रतिभागियों के सम्मान समारोह के साथ होगा जोहार महोत्सव में शौका समाज की सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में दर्शक शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉