Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी ने समर्थकों के साथ नामांकन किया दाखिल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी | निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन  कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम के कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी ने हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। मेयर पद पर नामांकन से पहले ललित जोशी ने गुरुद्वारा और मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। ढोल नगाड़ों के साथ स्वराज आश्रम से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जुलूस निकालकर ललित जोशी पहुंचे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad

इस दौरान मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कार्यकर्ताओं व पार्टी के नेताओं और जनता का उनको असीम प्यार मिल रहा है और उनकी जीत सुनिश्चित है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad

इस मौके पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, नैनीताल कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया सहित समस्त सम्मानित वरिष्ठ कांग्रेसजन, समर्पित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉