Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के निगम व निकाय कर्मियों को मिली बड़ी राहत, 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-   राज्य सरकार ने निगम, निकायों व स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। बुधवार को शासनादेश जारी कर 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया गया। आदेश जारी होते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जारी आदेश के अनुसार, पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत कर दिया गया है। नई दरें एक जनवरी से लागू मानी जाएंगी। इसके तहत कर्मचारियों को एरियर का भुगतान भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने इस फैसले पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और सचिव उद्योग के प्रति आभार जताया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी व महामंत्री नंदलाल जोशी ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों को  बड़ी राहत मिली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभिन्न मामलों में की जनसुनवाई, टुकटुक की अवैध रूप से बिक्री और बिना पंजीकरण दौड़ रहे वाहनों को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉