Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारी, मौके पर ही मौत

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:- कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ मुख्य चौराहे पर आज रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे स्कूटी सवार युवक को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक की पहचान हिम्मतपुर निवासी कमल पांडे पुत्र पूरन पांडे के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यूपीसीएल विजिलेंस और पुलिस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 108 लोगों को पकड़ा, वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करने की अपील
Ad

सूचना मिलने पर लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री घाटी में तेज भूकंप के झटकों से दहशत का माहौल, तीव्रता रिक्टल स्केल पर 4.2 मापी गई, जान- माल के नुकसान की सूचना नहीं
Ad

हादसे के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्दूचौड़ मुख्य चौराहे पर लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है और तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण हादसे का खतरा बना रहता है।

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने चौराहे पर यातायात व्यवस्था को बेहतर करने, वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने और सड़क हादसों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉