उत्तराखण्डनैनीताल
चोरगलिया में नशा मुक्ति केंद्र का स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण, मानकों के अनुरूप पाया रजिस्ट्रेशन, कुछ दवाओं का स्टॉक सही न होने पर किया सीज

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी- आज निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केन्द्र चोरगलिया का ड्रग इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण तथा पुलिस के साथ औचक निरीक्षण किया गया। संस्था में पुरुष तथा महिला दोनों पाए गये, तथा संस्था के पास स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी से निर्धारित मानकों के अनुरूप रजिस्ट्रेशन भी पाया गया।
मौक़े पर ड्रग इंस्पेक्टर ने कुछ दवाइयों का स्टॉक सही तरीके से नहीं रखने के कारण सीज किया, तथा संस्था के विरुद्ध बिना स्टॉक में पंजीकरण के दवाई रखने में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया।
ADVERTISEMENTS
इसके अतिरिक्त संस्था में काउंसलर कार्यरत भी नहीं पाया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संबंधित को नोटिस देकर अग्रिम कार्रवाई की गई। संस्था प्रबंधक को नशा मुक्ति केन्द्र को नियमानुसार चलाने हेतु निर्देशित किया गया ।
ADVERTISEMENTS


ADVERTISEMENTS









