Medical
उत्तराखण्डराजनीति

केदारनाथ उपचुनाव के लिए मतदान जारी, प्रशासन ने किया चाक चौबंद व्यवस्था का दावा

ADVERTISEMENTS Ad

केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव जारी है। विधायक शैलारानी रावत के निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। बीजेपी की प्रतिष्ठा के साथ साथ सीएम धामी की साख भी दांव पर लगी हुई है। उधर कांग्रेस ने भी इस बार केदारनाथ सीट पर पूरी ताकत झोंक रखी है। ऐसे में इस बार चुनाव खासा दिलचस्प होने जा रहा है।
केदारनाथ सीट पर सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक केदारनाथ सीट पर 4.3 फीसदी के आसपास मतदान देखने को मिला है। सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही है। माना जा रहा है कि सुबह की ठंड की वजह से मतदान धीमा है। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान की रफ्तार तेज हो सकती है।
उधर शांतिपूर्ण मतदान के लिए स्थानीय प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था का दावा किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार खुद बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। सौरभ गहरवार ने विकास खंड अगस्त्यमुनि के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमेली एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि महिला पिंक बूथ का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उप निर्वाचन के महापर्व को लेकर सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

आपको बता दें कि केदारनाथ विधान सभा के अंतर्गत चार ऐसे मतदान बूथ तैयार किए गए हैं जिनमें दिव्यांग, महिला बूथ, युवा व यूनिक बूथ शामिल हैं। साथ ही कुछ ऐसे मतदान बूथ हैं जो दूरस्थ स्थान पर हैं उन्हें भी विकसित किया गया है ताकि लोगों को उनका मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा सके। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी ने अगस्त्यमुनि हाॅल में स्थापित वेबकास्टिंग के माध्यम से पोलिंग बूथ का भी जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉