Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा, सीएम धामी ने अपने पास रखे अहम विभाग

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद लंबे समय से प्रतीक्षित विभागों का बंटवारा आखिरकार कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए और पुराने मंत्रियों के बीच विभागों का संतुलन साधते हुए कई अहम फैसले लिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हाल ही में जिन पांच नए मंत्रियों खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा ने शपथ ली थी, उनके बीच भी जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री धामी ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभाग अपने पास ही रखे हैं। इनमें सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण और सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं। इससे पहले भी मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों की जिम्मेदारी थी, जो अब भी काफी हद तक बरकरार है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

विभागीय फेरबदल में बड़ा बदलाव करते हुए धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग वापस ले लिया गया है और यह जिम्मेदारी अब सुबोध उनियाल को सौंपी गई है। इसे सरकार के भीतर एक अहम प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

इसी तरह गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग हटाकर नव-नियुक्त मंत्री भरत सिंह चौधरी को दिया गया है। इससे ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के इस बंटवारे को आगामी राजनीतिक और प्रशासनिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि नए मंत्री अपने-अपने विभागों में किस तरह काम करते हैं और सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉