Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगी, अभियंताओं को शिकायतों और शंकाओं के निस्तारण के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड में अब बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी गई है। बिल गलत आने और समय पर न आने की आ रही लगातार शिकायतों के चलते यूपीसीएल की ओर से मंगलवार को आदेश जारी कर दिए गए। अब अगले आदेश तक पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर नहीं लगाएं जाएंगे। शिकायतों के निस्तारण के बाद नए मीटर लगाने की जाकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

शासन के द्वारा सामान्य से अधिक बिल आने की शिकायतों पर सख्ती बरती गई। इसके बाद यूपीसीएल मुख्यालय ने पुराने मीटर के स्थान पर नए स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी। सभी मुख्य अभियंताओं को गलत बिल समेत स्मार्ट मीटर को लेकर सभी शिकायतों, शंकाओं के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण को यूपीसीएल की और से पूरे प्रदेश में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन विशेष कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
नए आदेश में साफ किया गया है कि अब नए स्मार्ट मीटर सिर्फ न्यू बिजली कनेक्शन और खराब मीटर की ही जगह लगाए जाएंगे। इन दोनों के अलावा अन्य प्रकरणों में स्मार्ट मोटर नहीं लगाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉