Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी- देहरादून सीवरेज प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, शहर के व्यस्त और घनी आबादी वाले क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/हल्द्वानी:-  सीवरेज नेटवर्क को मजबूती देने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में हल्द्वानी और देहरादून के प्रमुख सीवरेज प्रोजेक्ट्स को मंजूरी प्रदान कर दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में पेयजल निगम द्वारा प्रस्तुत विभिन्न परियोजनाओं का विस्तार से अध्ययन किया गया, जिसके बाद दो महत्वपूर्ण योजनाओं को संस्तुति मिली। इनमें हल्द्वानी स्थित अटल मार्ग (नवाबी रोड) पर दुर्गा सिटी चौराहा से कालाढूंगी रोड तक ट्रंक सीवरेज लाइन का निर्माण, जिसकी लागत 948.94 लाख रुपये है, को स्वीकृति दी गई। यह परियोजना शहर के व्यस्त और घनी आबादी वाले क्षेत्र में सीवर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ
Ad

इसी क्रम में देहरादून के साकेत कॉलोनी और कैनाल रोड क्षेत्र में 905.80 लाख रुपये की लागत से सीवरेज नेटवर्क विकसित करने की योजना को भी हरी झंडी मिल गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

मुख्य सचिव ने बैठक में अधिकारियों को देहरादून शहर की सम्पूर्ण सीवर लाइन व्यवस्था की समीक्षा करने, अनाच्छादित इलाकों की मैपिंग तैयार कर सूची बनाने और शहर को लास्ट-माइल सीवर कनेक्टिविटी देने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉