Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनादेहरादून

बुधवार रात मर्सिडीज कार से चार मजदूरों को कुचलने वाला चालक गिरफ्तार, तेज रफ्तार बनी दुर्घटना का कारण

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून: बुधवार रात देहरादून के राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंद डाला था जिसमें चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक ने वाहन को रोकने के बजाय पास खड़ी स्कूटी को टक्कर मारी और फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, उस समय मर्सिडीज कार में मामा-भांजा सवार थे। 22 वर्षीय युवक दिल्ली का निवासी है और अपने जीजा के साथ देहरादून में रह रहा था। साथ में 12 वर्षीय भांजा भी कार में मौजूद था। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार अधिक थी, जो कि दुर्घटना का कारण बनी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad

पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर हिट एंड रन के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी और बताया कि घटना स्थल पर कैमरे की अनुपस्थिति के बावजूद, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और अन्य साक्ष्य जुटाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों को जांच के लिए भेजा ऊधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad

चालक ने दुर्घटना के बाद अपनी कार खड़ी कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना ने सड़क सुरक्षा के मुद्दे को एक बार फिर से प्रमुखता से उठाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉