Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

निर्माण सामग्री सड़क पर रखने पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जताई नाराजगी, भवन स्वामियों का चिह्नीकरण कर कार्रवाई करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  शहर में क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुमाऊं आयुक्त/ सचिव मा. मुख्यमंत्री- दीपक रावत के संज्ञान में आया कि नगर पालिका नैनीताल में भवन स्वामियों द्वारा नव निर्माण की सामग्री सड़क किनारे रखी जा रही है जो लंबे अवधि तक पड़ी रहती है।

ADVERTISEMENTS Ad

उक्त संबंध में कुमाऊं  आयुक्त ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को ऐसे भवन स्वामियों का चिन्हिकरण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

आयुक्त ने कहा कि यह एक अत्यंत गंभीर समस्या है, सार्वजनिक सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री (रेत, गिट्टी, ईंट, सरिया) छोड़ना यातायात में बाधा डालता है, सड़क की चौड़ाई कम करता है और दुपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का बड़ा कारण बनता है। उन्होंने लोगों से कहा है कि नवनिर्माण सामग्री का निष्प्रोज्य उचित स्थानों में किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

आयुक्त ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये हैं कि ऐसे भवन स्वामियों का चिन्हिकरण कर चालानी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा ऐसी सम्भावना भी बनी रहती है कि भवन स्वामियों द्वारा निष्प्रयोज्य सामग्री का निस्तारण झील में तो नहीं किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नियमित सघन चैकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉