Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को चाफी से पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश, धीमी गति से निर्माण होने पर जताई नाराजगी

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि  चाफी से पदमपुरी- धारी तक मोटर मार्ग लम्बे समय से ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, पर्यटकों को अवागमन में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा था, मोटर मार्ग पर सोलिंग, डामरीकरण के लिए 2 माह पूर्व 9 करोड़ 37 लाख स्वीकृति कराये है। मंत्री कैड़ा ने कहा बरसात मे डामरीकरण का कार्य नहीं हो सकता पर सोलिंग, पानी वाली जगह टाइल का निर्माण कार्य किया जा सकता है जो धीमी गति से चल रहा है  जिस कारण लोगों को अवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने विभाग के अधिकारियों को ख़राब स्थानों पर टाइल लगाने व सोलिंग करने के निर्देश दिए है उन्होंने कहा पैसा स्वीकृति होने के बाद लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

इसके साथ ही मंत्री कैडा ने धारी ब्लॉक के सुनकीया, लेटीबुगा, दिनी तल्ली, मानाघेर,मटियाल, पदमपुरी का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक सहित प्रदेश के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर डामरीकरण करने के लिए पैसा स्वीकृति किया गया है, बरसात के बाद डामरीकरण का कार्य किया जायेगा। हर क्षेत्र में जनता की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा मै हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉