Medical
उत्तराखण्ड

स्कूटी चला रहे नाबालिग के पिता का पुलिस ने किया ₹25000 का चालान, वाहन भी किया सीज

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर नाबालिग के अभिभावक का 25 हजार का चालान किया और स्कूटी को सीज़ किया है।  दरअसल एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा दिए निर्देशों के क्रम में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में एसआई संतोष तिवारी द्वारा टैक्सी स्टैंड अल्मोड़ा में चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान एक नाबालिग बिना हेलमेट स्कूटी चलाता मिला। वाहन चालक का नाबालिग होना पाये जाने पर उक्त स्कूटी को सीज किया गया व चालक के अभिभावक का धारा 199 ए एमवी के अंतर्गत 25 हजार का कोर्ट चालान किया गया। अभिभावक को मौके पर बुलाकर नाबालिग को उनके सुपुर्द करते हुए काउंसलिंग कर भविष्य में अपने नाबालिग बच्चे को वाहन न देने की हिदायत दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉