Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

घर में ही बुजुर्ग को सुपुर्द-ए-खाक की चल रही थी तैयारी, पुलिस प्रशासन में मची खलबली, समझाने पर कब्रिस्तान में दफनाने के लिए हुए राजी

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर:-  कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगर में एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली कि बुजुर्ग के शव को घर में ही सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी चल रही है। इससे पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने जानकारी घटना की जुटाई और परिजनों को समझाया जिसके बाद वह कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए राजी हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

एसडीएम अभय प्रताप सिंह को किसी व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि मोहल्ला विजय नगर नई बस्ती में एक बुजुर्ग का शव घर में ही दफनाने की परिवार व क्षेत्रवासी तैयारी कर रहे हैं। इस पर तहसीलदार पंकज चंदोला, कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घर के अंदर ही कब्र खोद ली थी और उसे पक्का करने के लिए ईंट-रेता-सीमेंट आदि मंगवा लिया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि कारी अबरार नूरी (72) पुत्र सखावत हुसैन का बीते रविवार की रात इंतकाल हो गया था। बताया कि बीते बुधवार से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। परिजन उनके शव को घर में ही सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी कर रहे हैं। तब तहसीलदार व कोतवाल ने परिजनों व मोहल्लेवासियों को समझाया कि कोई नई परंपरा को नहीं करा जाए। कहा कि शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए कब्रिस्तान हैं। घर में इस तरह से सुपुर्द-ए-खाक करना उचित नहीं व नियम विरुद्ध है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

मोहल्ले में और भी परिवार व बच्चे रहते हैं ऐसे में इसका बुरा प्रभाव पड़ने का अंदेशा है। तब मौके पर मौजूद लोग प्रशासन और पुलिस की बात को मान गए और कब्रिस्तान में ही शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी करने लगे।
एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर में किसी ने फोन पर इसकी सूचना दी थी। इसके बाद तहसीलदार व पुलिस को मौके पर भेजकर परिजनों को समझाया गया। परिजन पुलिस-प्रशासन की बात को मान गए हैं। अब शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉