Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

हरिद्वार में होटल कारोबारी पर सरेराह गोलियां बरसाई, गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- तीर्थनगरी हरिद्वार में सोमवार शाम खड़खड़ी क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक होटल कारोबारी पर सरेराह गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल भूमानंद अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना शाम लगभग 6 बजे की है। रोहतक, हरियाणा निवासी अरुण अपने साथी के साथ खड़खड़ी में कैलाश गली के पास एक ठेली पर आइसक्रीम खा रहा था। इसी दौरान सूखी नदी की ओर से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अरुण को दो गोलियां एक हाथ में और एक पीठ में लगीं। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

घटना के बाद आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर दूधाधारी चौक की ओर भाग निकले। वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी और शहर कोतवाल रितेश शाह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

पुलिस के अनुसार, घायल अरुण ने अपने साथी के साथ चेतन ज्योति आश्रम के पास खन्ना रेजिडेंसी नामक होटल एक साल की लीज पर लिया है। वह इसी होटल का संचालन कर रहा था और वहीं निवास भी कर रहा है। प्रारंभिक जांच में घटना को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉