Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

बागेश्वर उत्तरायणी मेले में थूककर रोटियां बनाने का वीडियो वायरल, आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस को मेला क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के लिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर। बागेश्वर में उत्तरायणी मेले में बाहर से व्यापार करने आए समुदाय विशेष की दुकान पर थूककर रोटियां बनाने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार की रात को सोशल मीडिया पर एक दुकान में थूककर रोटियां बनाने का वीडियो वायरल हुआ । वीडियो में दुकान में रोटी बना रहा युवक तंदूर में रोटियां डालने से पहले उन पर थूकते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो के सामने आते ही प्रशासन सतर्क हो गया। जिला अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडेय, तहसीलदार दलीप सिंह, ईओ मोहम्मन यामीन शेख, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी समेत पुलिस दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुकान के मालिक और वहां काम कर रहे कुछ लोगों को तत्काल हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। आरोपियों से पूछताछ के बाद दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में आमिर (30) निवासी टांडा बादली, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश और फिरासत (25) निवासी टांडा बादली, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ 196(1)/274/299 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर घटना को लेकर बजरंग दल ने आक्रोश जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में अग्निशमन विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, सुरक्षा एवं बचाव के बारे में विस्तार से दी जानकारी

वहीं, बागेश्वर में उत्तरायणी मेले में रोटियों पर थूकने का मामला जिले में इस तरह की पहली घटना है। शुक्रवार की शाम को वीडियो वायरल होने के बाद से देर रात तक नगर में गहमागहमी का माहौल रहा। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर दुकान बंद करवा दी। जिसके चलते किसी तरह की अप्रिय घटना होने से बच गई।

वीडियो वायरल होने के बाद सबसे पहले खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने नगरपालिका के ईओ को मामले की सूचना दी। जिसके बाद एसडीएम को सूचित किया गया। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि आरोपी दुकानदार को तब तक मामले की भनक तक नहीं थी। पुलिस ने सावधानी से आरोपियों को पकड़ने के लिए भूमिका बनाई और अचानक से धावा बोलकर दुकानदार और वहां कार्य कर रहे लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी होने तक माहौल पूरी तरह से शांत था, लेकिन इसी दौरान वीडियो देखकर बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता भी वहां पर पहुंच गए। बजरंग दल के जिला संयोजक विजय परिहार, युवा नेता मनोज बचखेती समेत वहां एकत्र हुए युवाओं ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया। युवाओं का कहना था कि उत्तरायणी मेले में इस तरह की घटना होना निंदनीय है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  124वां नंदा देवी मेला महोत्सव 16 से 23 सितंबर तक, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, स्थानीय संस्कृति, लोक परम्परा और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर दिया विशेष बल

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ शनिवार को भी पुलिस दुकान के आगे पहरे पर डटी रही।

रोटियों पर थूकने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग भी आरोपियों पर केस दर्ज कराएगा। जिला अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडेय ने बताया कि घटना के बाद आरोपी की दुकान से आटे के गोले और रोटियों के सैंपल लिए गए हैं। इस दौरान रेवड़ी, नमकीन, मिठाई, टॉफी आदि के छह सैंपल भी लिए गए हैं।

वायरल वीडियो मामले को डीएम आशीष भटगांई ने भी गंभीरता से लिया। उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये हैं।

बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के ने कहा कि वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तत्परता से आरोपियों को पकड़कर किसी तरह की अप्रिय घटना होने से रोककर सराहनीय कार्य किया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मेला क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉