Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

आगामी 27 अक्टूबर से शुरू होगा भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र, पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक का अनुपूरक बजट पेश कर सकती है धामी सरकार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में विकास योजनाओं को रफ्तार देने के लिए धामी सरकार गैरसैंण विधानसभा सत्र में पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। 27 अक्टूबर से भराड़ीसैंण में शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी विभागों से मिले प्रस्तावों की समीक्षा के बाद बजट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बार सरकार का खास फोकस केवल अतिरिक्त बजट के प्रावधान पर ही नहीं, बल्कि उपलब्ध धनराशि के बेहतर इस्तेमाल पर भी रहेगा। जिन विभागों ने स्वीकृत बजट खर्च नहीं किया है, उनकी बची हुई राशि दूसरे विभागों की जरूरतमंद विकास योजनाओं के लिए आवंटित की जा सकती है। इससे विकास कार्यों के लिए धन की उपलब्धता बढ़ाने के साथ ही सरकारी खजाने का प्रभावी प्रबंधन करने की कोशिश होगी।

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5,315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया था। इसी आधार पर इस वर्ष भी अनुपूरक बजट का आकार पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, अंतिम राशि विभागीय प्रस्तावों की समीक्षा और वित्तीय जरूरतों के आकलन के बाद तय होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के 23वें दिन एमबीपीजी कॉलेज में स्रोत पर कचरा पृथक्करण एवं 3R पर कार्यशाला आयोजित, एनएसएस विद्यार्थियों को दिया गया संदेश
Ad

वित्त सचिव दिलीप जावलकर के मुताबिक, सभी विभागों से प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि आवश्यक विकास योजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के साथ ही बजट खर्च की प्रक्रिया को भी अधिक प्रभावी बनाया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉