Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हादसा: दिल्ली से घर लौट रहे 24 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत, आरोपी वाहन चालक मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  दिल्ली से अपने घर लौट रहे 24 वर्षीय युवक की हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। टांडा जंगल क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के करीब 3:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि रेंज कार्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे सड़क किनारे एक बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही संजय वन चौकी से एसआई पंकज महर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर युवक गंभीर रूप से घायल मिला, जबकि उसकी केटीएम बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे पड़ी थी। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे हल्द्वानी, स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने किया गर्म जोशी से स्वागत, कार्यकर्ताओं के वाहनों को रोकने पर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन धरना देकर जताई नाराजगी
Ad

मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर कुंदन सिंह सम्मल (24) पुत्र खुशाल सिंह सम्मल निवासी ग्राम रौसिला, काठगोदाम, जनपद नैनीताल के रूप में हुई। बताया गया कि कुंदन पिछले करीब चार वर्षों से दिल्ली के एक होटल में नौकरी कर रहे थे। वह परिवार के सबसे बड़े बेटे थे। उनके दो छोटे भाई और एक बहन हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुंदन दिल्ली से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टांडा जंगल क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एसआईआर कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ मृतक के घर पहुंच गई। ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए फरार वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉