Medical
उत्तराखण्ड

पिता के साथ कोसी नदी में नहाने गया 12 वर्षीय बालक पानी में बहा,शव बरामद परिजनों में कोहराम मचा

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- अपने पिता के साथ कोसी नदी में नहाने गया एक 12 वर्षीय बालक पानी के तेज बहाव में बह गया जिसे खोजने का काफी प्रयास किया गया लेकिन बालक का कोई पता नहीं चला।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ,फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने कोसी नदी में बहे बालक को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के जवानों ने नदी में  बालक का शव बरामद कर लिया परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि ग्राम नई बस्ती पूछडी निवासी गोविंद बिष्ट रविवार की दोपहर गांव में स्थित कोसी नदी में अपने तीन बच्चों के साथ नहाने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच नहाते नहाते गोविंद बिष्ट का 12 वर्षीय बेटा धीरज बिष्ट पानी के तेज बहाव में बह गया बच्चों की चीख पुकार के बाद गोविंद बिष्ट ने अपने बच्चे को बचाने का प्रयास कर लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। आपदा कंट्रोल रूम से जानकारी मिलने के बाद मौके पर तहसीलदार कुलदीप पांडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी,एसएसआई मनोज नयाल,राजस्व उप निरीक्षक राहुल आर्य ,एसडीआरएफ,फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान पहुंचे और उन्होंने नदी में करीब 2 घंटे तक सर्च अभियान चलाया जिसके बाद धीरज बिष्ट कालू सिद्ध गेट के समीप बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉