Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सेंट पॉल्स स्कूल में धूमधाम से मनाया हरेला पर्व, छात्र-छात्राओं ने पेड़ लगाओ का दिया संदेश, रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा

ADVERTISEMENTS Ad

काठगोदाम:- सेन्ट पॉल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में लोकपर्व हरेला धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शूरूआत सभी अतिथियों को तिलक एवं हरेला लगाकर की गयी तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पेड़ लगाओ अभियान के संदेशो के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह द्वारा हरेला पर्व से संबंधित कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा विद्यालय प्रशासक जीवन पॉल के निर्देशन में तैयार की गयी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की डायरेक्टर जरीना रोल्स्टन, शिक्षिका बिन्दु बिष्ट, भगवती तिवारी एवं तनुजा जोशी द्वारा की गयी।

कार्यक्रम के अन्त में अपने उद्बोधन मे विद्यालय प्रबन्धन सचिव नरेन्द्र शाह द्वारा सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी बच्चों से आवहान किया गया की वे प्रकृति संरक्षण के साथ- साथ इस अवसर पर एक पौधा अपने घर मे गमले में अवश्य लगाएं। इस अवसर पर विद्यालय समन्वयक डीसीएस बिष्ट, अर्चना सती, शरद जॉन, पूजा काराकोटी, तनुजा जोशी, उमेश तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाए एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला: उधमपुर के एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले दिन ही कॉलेज छोड़ा, प्रबंधन ने की मामले की जांच शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉