Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ने कैंची धाम निर्माण कार्यों और बायपास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से वार्ता कर सुनीं समस्याएं

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली:-  लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं में सबसे पहले जिलाधिकारी वंदना ने  भवाली बायपास के निर्माण को देखा, विभाग द्वारा जानकारी के अनुसार भवाली बायपास का कार्य अगस्त माह में पूरा होना था लेकिन मानसून के दृष्टिगत कार्य में कुछ विलंब हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में विभाग द्वारा भवाली बायपास पुल के लिए जुलाई माह की डेडलाइन दी गई थी, बॉन्ड के अनुसार भी कार्य अगस्त तक पूर्ण हो जाना चाहिए था, कार्य की धीमी गति और विलंब के लिए उन्होंने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि ठेकेदार पर पेनल्टी लगाई जाए और 15 अक्टूबर तक पुल का निर्माण कार्य पूरा करते हुए बायपास को चालू किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

इसके बाद जिलाधिकारी ने कैंची धाम बायपास हेतु चल रहे सड़क कटिंग के कार्य का निरीक्षण किया, विभाग द्वारा बताया गया कि 6 किलोमीटर सड़क कटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है और लगभग 4 किलोमीटर सड़क कटिंग और अवशेष है, जिसे एक माह में पूरा कर लिया जाएगा, इसके बाद सड़क के डामरीकरण और पुल के निर्माण की कार्यवाही की जाएगी, पुल का प्रस्ताव धनराशि आवंटन हेतु शासन स्तर पर विचाराधीन है। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पुल के निर्माण पूर्ण होने तक इस बायपास को रातीघाट को जोड़ने वाली पुरानी लिंक रोड से कनेक्ट कर दिया जाए ताकि पहाड़ से आने वाले इमरजेंसी वाहनों को ट्रैफिक जाम से बचाते हुए इस रोड से सीधे भवाली लाया जा सके ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad

जिलाधिकारी ने रातीघाट में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों से वार्ता कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी । स्थानीय लोगों ने नदी से हो रहे भू कटाव पर सुरक्षा दीवार बनाए जाने के लिए प्रस्ताव दिए । रोड कटिंग से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन, सम्पर्क मार्ग आदि के पुनर्निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने विभाग को निर्देशित किया ।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद जिलाधिकारी ने कैंची धाम पहुंचकर निर्माणाधीन पार्किंग, पैदल पुल, पाथवे, ध्यान केंद्र, सार्वजनिक शौचालय, मेडिकल हेल्प केंद्र आदि कार्यों का भी निरीक्षण किया। विभाग को तय समयसीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

इस दौरान लोक निर्माण सहित अन्य विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉