Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता शोभिनव सत्या अपनी टीम के साथ पहुंचे कैंची धाम, पूजा अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद, श्रद्धालुओं से की व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- पूरे देश और विदेश में चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या अपनी टीम के साथ कैंची धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने जनहित में श्रद्धालुओं और पर्यटकों से व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील भी की।

ADVERTISEMENTS Ad

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए तैनात नैनीताल पुलिस एवं उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं की अभिनेता शोभिनव सत्या ने सराहना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव, शिक्षकों और अभिभावकों ने दी बधाई
Ad

अभिनेता ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से पुलिस-प्रशासन की ओर से निर्धारित यातायात एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर श्रद्धालु स्वयं भी सुरक्षित रह सकते हैं और अन्य लोगों को भी सुगम दर्शन का अवसर मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल ने अभिनेता शोभिनव सत्या के साथ मौजूद रागिनी सोना और पूर्णिमा तिवारी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, मोटर मार्ग निर्माण का मामला उठाया

कैंची धाम में अभिनेता और उनकी टीम की मौजूदगी के दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया। बाबा नीम करौली महाराज के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए शोभिनव सत्या ने धाम की आध्यात्मिक अनुभूति को विशेष बताया और सभी से धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने की लोगों से अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉