Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज नैनीताल में, सांसद अजय भट्ट ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जिले के भ्रमण पर हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान, रामनगर से प्रस्थान कर नैनीताल पहुंचेंगे जहां अपराह्न 12:30 बजे से एटीआई, नैनीताल में वन पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता व संवाद करेंगे। इसके उपरांत अध्यक्ष अपराह्न 4 बजे से एटीआई, नैनीताल में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी, स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे। तत्पश्चात सायं 6 बजे नैना देवी मंदिर के दर्शन कर स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे और रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट, नैनीताल में करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

एटीआई में आयोजित कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियों के संबंध में बीते दिवस सांसद अजय भट्ट एवं मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल एटीआई का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया व सभी तैयारियां  पूर्ण करने के निर्देश संबंधित को दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय, संयुक्त निदेशक शहरी विकास अवधेश कुमार, संयुक्त निदेशक एटीआई महेश कुमार, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक सहित अन्य अधिकारी अपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉