Medical
उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने निकाली जन आक्रोश रैली हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में आज कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली। रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एमबी इंटर कॉलेज से डीएम कैंप कार्यालय तक जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा कांग्रेस ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर विपक्षी विधायकों की अनदेखी का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो गई है और सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक
रैली के दौरान पुलिस ने डीएम कार्यालय के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस ने बीच नोकझोंक भी हुई जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैरिकेडिंग कूदकर जिलाधिकारी कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉