Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल पुलिस का सट्टेबाजों पर कड़ा प्रहार, बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही– सार्वजनिक स्थान पर खाई-बाड़ी करते दो सट्टेबाज गिरफ्तार, 20720 रुपए की नगदी बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार जनपद नैनीताल में अवैध सट्टा/जुआ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार जुआ/सट्टे पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
       पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में प्रभारी थाना बनभूलपुरा सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग व दबिश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला-1

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान राजेश गुप्ता पुत्र स्व. बालक राम गुप्ता निवासी चौधरी कॉलोनी गौजाजाली थाना बनभूलपुरा, उम्र 45 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता एवं  13,950 रुपए नगदी बरामद हुई।
इस संबंध में थाना बनभूलपुरा पर एफआईआर 227/25 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

मामला-2

पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रिजवान पुत्र शाहिद निवासी निसाद स्कूल के पास, इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा, उम्र 30 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता एवं नगदी 6,770 रुपए बरामद हुई। इस संबंध में थाना बनभूलपुरा पर एफआईआर संख्या 228/25 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा

पुलिस टीम-1

>अपर निरीक्षक हेमन्त प्रसाद
>कांस्टेबल हरीश रावत
>कांस्टेबल सुनील कुमार

पुलिस टीम-2

> अपर निरीक्षक पुष्कर आर्या
>कांस्टेबल लक्ष्मण राम
> कांस्टेबल मोहम्मद अतहर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉