Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाकर पांच साल के बच्चे का शव किया बरामद, बीती शाम आंगन से उठा ले गया था गुलदार

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:-  जिले के सिंद्रवाणी गांव में गुलदार बच्चे को उठाकर ले जाने के बाद आधी रात को एसडीआरएफ व वन विभाग की टीम ने पांच साल के बच्चे दक्ष का शव बरामद कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस घटना के बाद जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देश पर सात अलग अलग टीमों द्वारा गहन सर्च अभियान चलाया गया था। एसडीएम रुद्रप्रयाग ने बताया कि वन विभाग की 3 टीमें, डीडीआरएफ की 2 टीम, एसडीआरएफ की एक टीम एवं पुलिस तथा प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से गहन सर्च अभियान चलाया गया और बच्चे का शव खोज लिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गुलदार के संभावित खतरे को देखते हुए ग्रामीणों की राय को शामिल करते हुए विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएँगे एवं वन विभाग की गश्ती टीम लगातार गश्त करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

यहां बताते चलें कि हेमंत बिष्ट का पांच वर्षीय पुत्र दक्ष बीती शाम घर के बाहर आंगन में अपनी मां के साथ था, तभी गुलदार उसे उठा ले गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉