Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आपदा पीड़ितों के साथ सहयोग के कार्यों में भागीदारी, उत्तराखंड मंडी बोर्ड राहत कोष के लिए एक करोड़ रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपेगा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  उत्तराखंड कृषि उत्पादन बोर्ड पूरे प्रदेश में आपदा को देखते हुए 16 सितंबर को प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं 17 सितंबर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होने वाले सेवा कार्यों में आपदा पीड़ितों के साथ सहयोग के कार्यों में भागीदारी करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मंडी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू ने बताया कि समस्त मंडी परिषद के कर्मचारी एक दिन का वेतन आपदा कोष में देंगे इसके अतिरिक्त मंडी से जुड़े हुए व्यापारियों के सहयोग से राशन आपदा पीडित क्षेत्र में बांटा जाएगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारतीय सेना में भर्ती: लगभग एक महीने चलने वाली प्रक्रिया में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, अग्निवीर समेत कई पदों के लिए मिलेगा अवसर
Ad

डॉ डब्बू ने कहा की 16 सितंबर को सभी मंडियों में चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे, 17 सितंबर को व्यापक स्वच्छता अभियान मंडियों में चलाया जाएगा जिसमें मंडी के सभी अधिकारी कर्मचारी व्यापारी किसान व्यापक रूप से भागीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आपदा में कृषि क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। आगामी 16 सितंबर को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उत्तराखंड मंडी बोर्ड एक करोड़ रुपए का चेक माननीय मुख्यमंत्री को सौंपेगा। डॉ डब्बू ने मंडी से जुड़े हुए सभी वर्गों से अपील की इस आपदा की घड़ी में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  124वां नंदा देवी मेला महोत्सव 16 से 23 सितंबर तक, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, स्थानीय संस्कृति, लोक परम्परा और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर दिया विशेष बल

उन्होंने प्रधानमंत्री का 1200 करोड़ रुपए देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करके आपदा पीड़ितों का दुःख दर्द बांटना ही माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की वास्तविक बधाई होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉