Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

ऑनलाइन गेमिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर की 1.77 करोड़ की ठगी, मामला दर्ज कर पुलिस ने की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वारः- ऑनलाइन गेमिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर एक युवक से जालसाजों ने गेमिंग ऐप और फर्जी वेबसाइट के जरिए लालच देकर उससे करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि यह रकम युवक के पिता को मुआवजे के तौर पर मिली थी, जिसे ठगों ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर हड़प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

गेमिंग ऐप से शुरू हुआ खेल

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस को दी शिकायत में हरिद्वार के झबरेड़ा क्षेत्र के बेहड़ेकी सैदाबाद निवासी अभिमन्यु (18) पुत्र ओमकार ने बताया कि उसने जनवरी 2025 में प्ले स्टोर पर ड्रीम 11 समेत कई ऑनलाइन गेमिंग ऐप डाउनलोड किए और गेम खेलना शुरू किया। धीरे-धीरे उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

यूट्यूब विज्ञापन से ठगों के जाल में फंसा युवा

अभिमन्यु के अनुसार जून 2025 में उसने यूट्यूब पर एक नई गेमिंग वेबसाइट विनअड्डा का विज्ञापन देखा। इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर कई अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लिंक भेजे जाने लगे, जिनके जरिए उसे गेम खेलने के लिए लगातार प्रेरित किया गया।
शुरुआत में गेम में थोड़ा फायदा दिखाकर ठगों ने उसका भरोसा जीत लिया। इसके बाद आरोपियों ने बड़े मुनाफे का लालच देकर उससे बार-बार पैसे निवेश करने को कहा।

यूपीआई से ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये

पीड़ित ने बताया कि जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच उसने अपने और अपने पिता के अलग-अलग बैंक खातों से यूपीआई के माध्यम से कुल 1 करोड़ 77 लाख 53 हजार 960 रुपये से अधिक की रकम आरोपियों को ट्रांसफर कर दी।
हालांकि जब उसने गेमिंग प्लेटफॉर्म से पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने भुगतान देने से इनकार कर दिया और उल्टा और अधिक पैसा डालने का दबाव बनाने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के मुताबिक, पुलिस अब बैंक ट्रांजैक्शन, मोबाइल नंबर और वेबसाइट की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि ठगों का पता लगाया जा सके।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन गेमिंग या निवेश से जुड़े किसी भी अपरिचित लिंक, वेबसाइट या ऐप पर भरोसा न करें। लालच में आकर पैसे ट्रांसफर करना भारी नुकसान का कारण बन सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉