Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

खेतों में काम कर रहे दो लोगों आकाशीय बिजली गिरने से मौत

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- रुड़की के सुल्तानपुर में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई। एक घटना हुसैनपुर गांव के पास हुई, जहां बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी महिला पर बिजली गिर गई। वहीं बाकी दो महिलाएं बच गईं। जबकि जैनपुर खुर्द गांव के युवक की खेत में सिंचाई करते समय मौत हो गई। मुटकाबाद निवासी भोली (45) गांव की महिला आसबती और बालेश के साथ हुसैनपुर गांव के पास एक किसान के खेत में निराई-गुड़ाई करने गई थीं। जब वह खेत पर पहुंचीं तभी बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए तीनों महिलाएं खेत में ही आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
Ad

इसी दौरान भोली के ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख अन्य दोनों महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोग मौके पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस और एसडीएम लक्सर को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हड्डी रोग जांच एवं नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार 22 अगस्त को, हड्डियों और शुगर की जांच के अलावा योग परामर्श भी मिलेगा
Ad

वहीं, जैनपुर खुर्द गांव निवासी शाहबाज (18) अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। बारिश के दौरान वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, तभी बिजली गिरने से उसकी भी मौके पर मौत हो गई। शहबाज के परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना दिए बिना ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉