Medical
उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही बस सलड़ी के पास खाई में गिरी, राहत और बचाव कार्य शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज की बस सलड़ी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर नीचे खाई जा गिरी है। बस में 20 से 25 यात्री सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रही एक रोडवेज की बस सड़क से करीब 100 मीटर नीचे जा गिरी। भीमताल से आगे सलड़ी के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटनास्थल की ओर स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम तत्काल रवाना हो गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालने का काम शुरू किया। नैनीताल से दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम भी राहत अभियान में मदद के लिए रवाना हो गई है। घटना के संबंध में विस्तृत विवरण का इंतजार है। इधर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि मौके पर राहत टीम भेज दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों का संग्रहण कर भेजे उधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉