Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

केदारनाथ हेली सेवा की दूसरे चरण की ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग आज से शुरू, 16 से 25 जून तक की यात्रा की टिकट होंगे उपलब्ध

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर आ रही है। केदारनाथ हेली सेवा के दूसरे चरण की ऑनलाइन टिकट बुकिंग बुधवार से शुरू हो रही है। इस चरण में 16 जून से 25 जून तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट उपलब्ध होंगे। आईआरसीटीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग संबंधी सूचना जारी कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

आईआरसीटीसी के अनुसार, टिकट बुकिंग के लिए पोर्टल निर्धारित समय पर खोल दिया जाएगा। हेली सेवा की भारी मांग को देखते हुए इस बार भी टिकटों के तेजी से बुक होने की संभावना है। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले पोर्टल पर लॉगिन कर आवश्यक जानकारी और दस्तावेज तैयार रखें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में अग्निशमन विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, सुरक्षा एवं बचाव के बारे में विस्तार से दी जानकारी
Ad

इससे पहले अप्रैल में केदारनाथ हेली सेवा के पहले चरण की बुकिंग की गई थी। तब 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा अवधि के लिए टिकट जारी किए गए थे। बुकिंग शुरू होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पोर्टल पर उमड़ पड़ी थी और करीब एक घंटे के भीतर अधिकांश टिकट बुक हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: उरेडा का परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सोलर प्लांट की निरीक्षण रिपोर्ट आगे बढ़ाने के नाम पर मांगे थे रुपये

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए हेली सेवा लगातार लोकप्रिय होती जा रही है। विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग और कम समय में यात्रा पूरी करने वाले श्रद्धालु इस सेवा को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि हर चरण में टिकटों की मांग क्षमता से कहीं अधिक रहती है।

प्रशासन और आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं से केवल अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही टिकट बुक करने की अपील की है। साथ ही फर्जी वेबसाइटों और दलालों से सावधान रहने की भी सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉