Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अस्पताल प्रबंधन भी पुलिस की रडार पर

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:-  किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है । पीड़िता गर्भवती भी है। एसएसपी के निर्देशन में एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, सीओ सिटी विभव सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैंप धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक  4 जुलाई को महिला ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में एक तहरीर दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री का परिचित अनिकेत पुत्र सुनील सिंह के साथ संपर्क था तथा अभियुक्त ने उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। पुत्री गर्भवती हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 65(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 5/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना महिला एसआई पूनम रावत को सौंपी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त अनिकेत पुत्र सुनील सिंह, निवासी गली नंबर 16, मछली मार्केट ट्रांजिट कैंप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से ग्राम पिपरिया बांसखेड़ा, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर यूपी का निवासी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

उन्होंने बताया कि आरोपी का चिकित्सीय एवं अन्य वैधानिक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के बाद अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही। गिरफ्तारी टीम में एसआई कीर्ति भट्ट समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। उधर पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता का जिस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किया गया, वह अब पुलिस की रडार पर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉