Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

गीजर ठीक करने के बहाने आये युवक ने सोने के कड़े किए चोरी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से नगदी और आभूषण बरामद

हल्द्वानी:- घर में गीजर ठीक करने के बहाने आये युवक ने अलमारी से सोने के कड़े चोरी कर लिए। मामले में नैनीताल पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए करीब पांच तोले के दो सोने के कड़े और 2 लाख 29 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बताया गया है कि आरोपी ने चोरी के आभूषण बेचकर नकदी हासिल की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक, गुरुनानकपुरा निवासी अतुल नागपाल पुत्र स्वर्गीय यशपाल नागपाल ने 25 नवंबर 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 17 नवंबर को आसिफ नाम का व्यक्ति उनके घर गीजर ठीक करने के बहाने आया था। इसी दौरान उसने घर की अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर लिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, आग की चपेट में आने से करीब 30 लकड़ी के भवन जलकर राख, किसी प्रकार की जनहानि नहीं
Ad

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर संख्या 400/26, धारा 305 (4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कृपाल सिंह को सौंपी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी सिटी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी रोहताश सागर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र शमीम अहमद के रूप में की।

पांच तोले के कड़े और 2.29 लाख रुपये बरामद

पुलिस टीम ने 26 नवंबर 2026 को आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए दो पीली धातु के कड़े, जिनका वजन करीब पांच तोला बताया गया है, बरामद किए गए। इसके अलावा 2 लाख 29 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में दरोगा भर्ती के लिए बड़ा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, पीएसी, आईआरबी, अग्निशमन और आबकारी विभाग में होगी नियुक्ति

पुलिस के अनुसार, बरामद नकदी चोरी के आभूषण बेचकर प्राप्त की गई धनराशि है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ (33 वर्ष) पुत्र शमीम अहमद, निवासी लाइन नंबर-18, आजाद नगर, चोरगलिया रोड, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव, कांस्टेबल विजय भारद्वाज और कांस्टेबल सतवीर सिंह शामिल रहे। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई पर 2,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉