Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भूमिधरी अधिकारों की मांग को लेकर दमुवादूंगा के लोगों ने की महापंचायत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। भूमिधरी अधिकारों की मांग को लेकर दमुवादूंगा के लोगों ने महापंचायत कर अविलंब भूमिधरी अधिकार दिये जाने की राज्य सरकार से मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad

दमुवादूंगा क्षेत्र के लोगों की भूमिधरी अधिकारों को लेकर एक महापंचायत का आयोजन अंबेडकर विद्यालय, दमुवादूंगा में किया। महापंचायत के संयोजक एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2016 में दमुवादूंगा जवाहर ज्योति क्षेत्र को अधिसूचना द्वारा राजस्व क्षेत्र घोषित किया गया और उक्त क्षेत्र के कब्जेदारो को असंक्रमणीय अधिकार वाला भूमिधर घोषित किया गया जो की 10 वर्ष के बाद स्वत: ही संक्रमणीय अधिकार वाले भूमिधर हो जायेंगे और अपनी भूमि के विक्रय का अधिकार प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद भी आज 9 वर्ष होने पर भी अधिसूचना जारी होने के बाद भी क्षेत्र वासियों को भूमिधरी अधिकार प्राप्त नहीं हुआ है। उक्त क्षेत्र नगर निगम के तीनों वार्ड 35, 36 व 37 में शामिल होने के बाद जिला विकास प्राधिकरण से क्षेत्र में निर्माण हेतु नक्शा बनाना होता है, परंतु क्षेत्र वासियों के भूमिधरि अधिकार प्राप्त हुए बिना नक्शा बना पाना संभव नहीं है। इस कारण जनता काफी दिक्कतों का सामना कर रही है। सभी ने मांग की जब तक सरकार क्षेत्र वासियों को उनके भूमिधरी अधिकार नहीं प्रदान करती तब तक क्षेत्र में प्राधिकरण हस्तक्षेप न करें क्योंकि सरकार द्वारा भूमिधर घोषित न कर पाने की वजह से ही जनता प्राधिकरण के शर्तों का पालन नहीं कर पा रही है। अपने भवन नक्शे नहीं बनवा पा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

महापंचायत में एक स्वर में निर्णय लिया गया कि सरकार 20 दिन के अंदर विहित प्रक्रिया जारी कर क्षेत्र वासियों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें अन्यथा क्षेत्रीय जनता को साथ में लेकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। महापंचायत में मुख्य रूप से संयोजक एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, अध्यक्षता हरीश लाल वैध, विजय कुमार पप्पू, कृष्णा कोहली, कैलाश चंद्र, जी.आर. टम्टा, महेशानंद, लाल सिंह पवार, चंदन भाकुनी, गणेश टम्टा, बबलू बिष्ट, पान सिंह नेगी, अमर गोस्वामी, कमल साह, रंजीत डसीला, इंद्र बिष्ट, देवेंद्र जौहरी, भीम सिंह, राजू बिष्ट, मन्नू गोस्वामी, मनोज टम्टा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉