Medical
उत्तराखण्ड

सिंचाई विभाग के सचिव के हस्ताक्षर कर तीन इंजीनियरों का तबादला, दोषियों के विरुद्ध एफआईआर के दिए आदेश

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। सिंचाई विभाग के सचिव आर. राजेश कुमार के फर्जी हस्ताक्षर करके विभाग के तीन इंजीनियरों का तबादला करने का मामला सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले का खुलासा होने पर सचिव ने प्रभारी प्रमुख अभियंता सुभाषचंद्र पांडे को जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही संबंधित इंजीनियरों को मूल तैनाती पर ही बने रहने को कहा गया है। सचिव ने बताया कि दोषियों के विरुद्ध एफआईआर के आदेश दिए हैं। साथ ही पूर्व में हुए सभी तबादलों की भी जांच की जाएगी। बीती 31 जनवरी 31को प्रमुख अभियंता दफ्तर से कुछ इंजीनियरों के तबादले के आदेश हुए थे। इसमें अपर सहायक अभियंता चिरंजी लाल, सुमित कुमार व जयदीप सिंह का भी तबादला  दिखाया गया। इन तबादले के आदेशों पर सिंचाई सचिव के फर्जी हस्ताक्षर थे। इस फर्जीवाड़े का पता चलने पर शासन ने गोपनीय जांच कराई। जांच में सामने आया कि उक्त तीनों के ट्रांसफर के बारे में कोई प्रक्रिया ही नहीं हुई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सात जिलों में अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉