Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पुलिस और खुफिया एजेंसी ने संयुक्त कार्रवाई कर 6 बांग्लादेशी किये गिरफ्तार, चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल, फर्जी आधार और दस्तावेज बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/हरिद्वार:-  देहरादून और हरिद्वार से पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई कर छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इनके साथ एक भारतीय महिला पूजा रा नी उर्फ रोसना को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड, बांग्लादेशी पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोगों के रहने की सूचना पर एसओजी, एलआईयू और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर लेन नंबर 11, पोस्ट ऑफिस रोड से निर्मल राय, शेम राय, लिपि राय, कृष्णा उर्फ संतोष और मुनीर चंद्र राय को हिरासत में लिया। इनके साथ पूजा रानी भी रह रही थी। पूछताछ के दौरान सभी बांग्लादेशी निकले और किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

तलाशी के दौरान मुनीर चंद्र राय से बिहार और पश्चिम बंगाल के फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए, जबकि कृष्णा और निर्मल राय से बांग्लादेशी पहचान पत्र मिले। साथ ही चार नाबालिग बच्चे भी मिले, जिन्हें पुलिस ने संरक्षण में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि मुनीर चंद्र राय 14 वर्ष पूर्व अवैध रूप से भारत आया था और नोएडा, झज्जर, फरीदाबाद और देहरादून में मजदूरी कर चुका है। उसने पूजा रानी से विवाह किया, जो पहले से विवाहित और दो बच्चों की मां है। मुनीर की मदद से तीन और बांग्लादेशी नागरिक पिछले वर्ष भारत पहुंचे। इन सभी को भारत लाने में मोहम्मद आलम उर्फ अलाउद्दीन और नूर इस्लाम की भूमिका सामने आई है। दोनों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad

इधर, हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में भी एक झोपड़ी में रह रही बांग्लादेशी महिला और उसके भारतीय पति को नगर कोतवाली पुलिस व अभिसूचना इकाई ने दबोचा। महिला के पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। महिला का नाबालिग पुत्र पुलिस संरक्षण में है।
पूरे मामले में पुलिस, मिलिट्री इंटेलिजेंस और आईबी की टीमें संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला संगठित रूप से अवैध घुसपैठ और दस्तावेज़ जालसाजी से जुड़ा प्रतीत होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉