Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा: मलबे की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत, रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:-  केदारनाथ धाम यात्रा के कल शाम रविवार को पैदल मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में यात्री मलबे के कारण रास्ते में फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात रेस्क्यू टीमों ने मोर्चा संभाला और रातभर अभियान चलाकर करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया।

ADVERTISEMENTS Ad

अचानक पहाड़ी से बरसे पत्थरों की चपेट में आने से, मासूम की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को चीरबासा के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। पत्थरों की चपेट में आने से एटा, उत्तर प्रदेश निवासी पांच वर्षीय यश पुत्र रोहताश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। बच्चे को पालकी के माध्यम से एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग

मलबा आने से रास्ता बंद, यात्रियों में बढ़ी चिंता

चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा आने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग पर उस समय बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। रास्ता बंद होने से यात्रियों की आवाजाही रुक गई और उन्हें सुरक्षित निकालना प्रशासन के लिए तत्काल चुनौती बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीमों ने बिना देरी किए यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं

रातभर चला रेस्क्यू अभियान, 1500 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

रेस्क्यू टीमों ने जोखिम के बीच यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित मार्ग पार कराया। देर रात तक अभियान जारी रहा। रातभर चले रेस्क्यू अभियान में करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

रेस्क्यू टीमों ने यात्रियों को मलबे और पत्थरों वाले प्रभावित हिस्से से सावधानी पूर्वक निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। प्रशासन और बचाव दल पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर सक्रिय रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉