Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

युवक कांग्रेस नेता हेमंत साहू और पार्षद धर्मवीर के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन, अतिक्रमण के नाम पर लोगों को बेघर करने की साजिश का लगाया आरोप

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। प्रशासन के अतिक्रमण हटाने के ऐलान के बाद आज लोगों ने युवक कांग्रेस के नेता हेमंत साहू और पार्षद धर्मवीर के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा है कि 25 वर्षों से बसे परिवारों को प्रशासन बेघर करने की साजिश कर रहा है।अतिक्रमण के नाम पर गरीबों उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए युवा नेता हेमन्त साहू व पार्षद एडवोकेट धर्मवीर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने एसडीएम कोर्ट में जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

पार्षद एडवोकेट धर्मवीर ने कहां प्रभावित क्षेत्र जवाहर नगर राजपुरा वार्ड 13, 14 और 15 में गरीबों, दलितों के पक्के मकानों को किसी भी कीमत तोड़ने नहीं दिया जायेगा। वन विभाग व प्रशासन की कार्यवाही की वजह से गरीबों में भय व्याप्त है। युवा नेता हेमन्त साहू ने कहा प्रशासन का उत्पीड़न किसी भी कीमत सहन नहीं किया जायेगा। नदी से लगभग 100 फीट की दूरी पर बसे इन परिवारों को 20-25 वर्षों से राज्य सरकार व नगर निगम की ओर से सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, सड़कों का लाभ मिल रहा है। लोगों के पास 15-20 साल पुराने बिजली का पानी के बिल मौजूद हैं, जिससे यह साफ होता है कि इन बस्तियों को प्रशासनिक मान्यता मिली हुई है। साहू ने कहा एक भी ईट नहीं टूटने देगे चाहे उन्हें किसी भी हद तक जाना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉