Medical
उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में तीन की मौत एक घायल, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी जिले में दुखद हादसा हो गया यहां कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में वाहन के गहरी खाई में गिर गया
इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. घायल व्यक्ति को पुलिस ने बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया है.

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे की जानकारी मिलते ही कीर्तिंनगर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बताया जा रहा है कि वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा था। पुलिस वाहन सवार चारों लोगों को ऊपर लेकर आई, उससे पहले ही तीन लोगों की मौत हो चुकी थी. वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल बेस हॉस्पिटल श्रीकोट भिजवाया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे मरने वालों में 36 साल के पंकज निवासी कीर्तिंनगर टिहरी गढ़वाल, 40 साल के रमेश लाल निवासी अमरोली दुगड्डा टिहरी गढ़वाल और 31 साल के चालक गणेश निवासी अमरोली हैं। इनके अलावा इस हादसे में 29 साल का मनोज निवासी अमरोली गंभीर रूप से घायल हुआ है, जो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, उसका नंबर यूके 07टीबी 0358 है बताते चलें कि कुछ दिनों पहले भी देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ था. कार खाई में गिरने की वजह से दो महिला शिक्षकों की मौत हो गई

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉