Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अवैध तौर पर संचालित किये जा रहे आश्रम को प्रशासन ने किया सील, पहले भी दिया गया था नोटिस

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- अवैध तौर पर संचालित किए जा रहे आश्रम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने उसे सील कर दिया। बुधवार को डहरिया स्थित संत रामपाल के आश्रम को प्रशासन ने सील कर दिया। आश्रम पर प्राधिकरण की टीम पहुंची, और सीलिंग की कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS Ad

सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेयी ने बताया कि प्राधिकरण की जांच में पाया गया कि जिस भवन में आश्रम संचालित किया जा रहा था, वह आवासीय नक्शे के आधार पर बनाया गया था। लेकिन नियमों के विरुद्ध उसमें बड़े स्तर पर निर्माण कर अलग-अलग कमरे बनाए गए थे। इसके चलते पहले ही आश्रम को नोटिस दिया गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग
Ad

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आश्रम में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है, जिससे जन सुविधा और सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भवन को सील करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी और कोतवाल राजेश कुमार यादव समेत भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने अपराधियों पर की कार्रवाई: छह बदमाशों को किया 6 माह के लिए जिला बदर, पर्याप्त आधार न मिलने पर दो नोटिस निरस्त
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉