Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना, परंपरागत वेशभूषा में कलश लेकर पहुंची महिलाओं ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को  ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर में छत्र चढ़ाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत मुख्यमंत्री लगभग 20 मिनट तक पूजन विधि में सम्मिलित हुए और नव निर्मित भव्य मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री के मंदिर आगमन पर परंपरागत वेशभूषा में कलश लेकर पहुंची महिलाओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में मंदिर समिति अध्यक्ष एवं पीठाधीश महंत कालू गिरी महाराज तथा महंत त्रिवेणी गिरी महाराज के सानिध्य में संतों ने रुद्राक्ष माला पहनाकरपूजन विधि आचार्य डॉ. भूवन चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में 16 आचार्यों द्वारा संपन्न कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं, महिला को वापस दिलाई धनराशि, कई समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क चौड़ीकरण योजना के अंतर्गत ऐतिहासिक कालू सिद्ध मंदिर का स्थान परिवर्तन कर नवीन स्थल पर भव्य रूप से पुनर्निर्माण किया गया है। यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसके निर्माण में मंदिर समिति का योगदान सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश, पेड़ बचाओ अभियान के तहत संतुलित विकास को बढ़ावा देने पर जोर

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे सांसद अजय भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, विधायक राम सिंह कैड़ा, मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर ‘डब्बू’, राज्य दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, दिनेश आर्य, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, रेनू अधिकारी, नवीन वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन साथ ही कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं रिद्धिमा अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित विभिन्न विभागों अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉