Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ “रजत जयंती” हर्षोल्लास पूर्वक मनाई,  कुमाऊं आयुक्त, नगर पालिकाध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं राज्य आंदोलनकारियों ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ रजत जयंती के अवसर पर नैनीताल फ्लैट मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य आन्दोलनकारियों, सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का अवसर है कि उत्तराखण्ड राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रजत जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग, आधारभूत ढांचा, और सुशासन जैसेअनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में यहां के लोगों ने बड़ा आंदोलन किया और अपने प्राणों की आहुति दी। उन्हीं के बलिदान से आज हम इस राज्य की रजत जयंती मना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर आत्ममंथन का भी है। हमें यह देखना होगा कि अब तक क्या उपलब्धियां मिलीं और आगे किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में व्यापक वृद्धि हुई है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग अब लिपुलेख तक सड़क से जुड़ गया है, पिथौरागढ़ एयर कनेक्टिविटी शुरू हो चुकी है, मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा संचालित है तथा पंतनगर एयरपोर्ट से उच्च क्षमता की उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। जमरानी बांध परियोजना निर्माणाधीन है और किच्छा में औद्योगिक आस्थान विकसित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

उन्होंने कहा कि तीव्र शहरीकरण के चलते सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसी चुनौतियाँ भी सामने आई हैं, जिनका समाधान सामूहिक प्रयासों से किया जाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने पर्यावरणीय संतुलन पर बल देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री  सदैव यह बात दोहराते हैं कि “इकोलॉजी और इकोनॉमी का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।” राज्य में लागू भू-कानून से सुव्यवस्थित योजना और दीर्घकालिक विकास को दिशा मिलेगी।

आयुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड राज्य इकोलॉजिकल कैपिटल, स्पिरिचुअल कैपिटल और ऑर्गेनिक फार्मिंग की कैपिटल के रूप में स्थापित होगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका नैनीताल सरस्वती खेतवाल द्वारा भी राज्य आंदोलन के दौरान किए गए संघर्ष एवं इन 25 वर्षों में राज्य एवं जिले के उल्लेखनीय विकास के संबंध में प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने समाज में बढ़ती नशे की प्रव्रत्ति पर भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए इसे मिलकर समाज से दूर करने की अपील की।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ने बीते 25 वर्षों में संघर्ष, संकल्प और सृजनशीलता के मार्ग पर निरंतर प्रगति की है। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक विकासदर लगभग चार गुना बढ़ी है, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। राज्य की लाइफ एक्सपेक्टेंसी राष्ट्रीय औसत से अधिक 71 वर्ष है तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2047, जो स्वतंत्रता की शताब्दी का वर्ष होगा, के लिए राज्य का विकास रोडमैप तैयार किया जा चुका है। इसके सफल क्रियान्वयन हेतु शासन, प्रशासन और जनता सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।

कार्यक्रम के दौरान पाँच विद्यालयों की बैंड प्रतियोगिता आयोजित की गई, साथ ही सूचना विभाग के सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों एवं महिला समूहों द्वारा कुल 24 स्टॉल लगाए गए। जिनका निरीक्षण कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत व अन्य के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से राज्य आंदोलनकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों ने अपने संघर्षों और संस्मरणों को साझा किया।  राज्यआंदोलनकारियों में पूरन माहरा मनोज जोशी, मनोज बिष्ट, गोपाल रावत, मनोज जोशी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

इससे पूर्व आयुक्त कुमाऊं, अध्यक्ष नगर पालिका, जिलाधिकारी आदि के द्वारा नैनीताल जू रोड स्थित शहीद स्मारक स्थल पर जाकर राज्य आंदोलन के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी व राज्य आन्दोलनकारी जहूर आलम, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, शैलेंद्र सिंह नेगी, एपीडी चंदा फर्त्याल, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक के अतिरिक्त विभिन्न राज्य आन्दोलनकारी गणमान्य नागरिक, एवं स्कूली बच्चे, अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉