Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सांसद अजय भट्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई, कहा आने वाले वर्षों में राज्य और भी ऊंचाइयों को छूएगा

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को उनके 4 वर्षों के सफल कार्यकाल  पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि भू-कानून में संशोधन, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे फैसले राज्य के विकास और सामाजिक सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले को लेकर रेलवे ने की तैयारी शुरू, दिल्ली-हरिद्वार रेल मार्ग पर विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना, कोच बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन के लिए होंगे विशेष इंतजाम
Ad

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में सड़कों, पुलों और आधारभूत ढांचे के तेज़ी से विकास के साथ-साथ आर्थिक सुधार की दिशा में भी उल्लेखनीय पहल हुई है। इन सभी प्रयासों ने उत्तराखंड को एक उभरते हुए मॉडल राज्य के रूप में स्थापित किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी
Ad

अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को  बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में राज्य और भी ऊँचाइयों को छूएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉