Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल जाना, अस्पताल प्रशासन से ली जानकारी, बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचकर कालाढूंगी के लाल मिट्टी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते रोज कालाढूंगी के लाल मिट्टी क्षेत्र में एक टेंपो ट्रैवलर के ब्रेक फेल होने से दुर्घटना घटित हो गई थी, जिसमें 27 यात्री घायल हो गए थे। सभी घायलों का उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल पहुंचकर सांसद ने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रशासन से घायलों के उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल के प्राचार्य को निर्देशित किया कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न होने पाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घायल की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जाए और आवश्यकतानुसार बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी
Ad

सांसद श्री भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन पीड़ितों के साथ पूरी तरह साथ खड़ा है, दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके परिजनों को भी ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के सात जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, 27 और 28 जुलाई को भारी बारिश की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉